चायपत्ती की बोरियों में छिपाकर ले जा रहा था गुटखा, पुलिस ने पकड़ा

चायपत्ती की बोरियों में छिपाकर ले जा रहा था गुटखा, पुलिस ने पकड़ा

इंदौर| आकाश धोलपुरे| इन्दौर (Indore) में लॉक डाउन (Lockdown) के दौरान भी बड़ी मात्रा में फल सब्जी और अन्य प्रतिबंधित चीजे चोरी छिपे शहर में लाई जा रही है। इसी कड़ी में एक व्यक्ति चायपत्ती के बोरियों के साथ विमल पाउच व सनन भांग की गोली ले जा रहा था लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घटना इन्दौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

बता दे कि इंदौर की कोतवाली पुलिस (Police) ने वाहन चेकिंग के दौरान एक लोडिंग वाहन रोका तो उसमे चायपत्ती की बोरियो के बीच गुटखा और सनन भांग गोली बड़ी मात्रा में रखी हुई थी पुलिस ने बोरियी को जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक युवक चायपत्ती के साथ भांग व गुटखा पाउच सियागंज क्षेत्र में लेकर चोरी छिपे जा रहा था। पुलिस ने प्रतिबंधित सामग्री और वाहन को जब्त कर ड्रायवर को गिरफ्तार कर लिया है। अब ड्रायवर पर लॉकडाउन के उल्लंघन मामले की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की बात कह रही है। फिलहाल, पुलिस ड्रायवर से पूछताछ में जुटी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews