Happy Birthday Kailash Vijayvargiya : अपने जन्मदिन पर कैलाश विजयवर्गीय ने मांगा प्रदेशवासियों से अनूठा तोहफा, पढ़ें क्या गिफ्ट चाहिए

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मेरा आज जन्मदिन है इसलिए मैं आपसे एक गिफ्ट मांगना चाहता हूँ, आप सिर्फ 45 मिनट दीजिये अपने स्वास्थ्य के लिए, आने वाला समय और ख़राब आ रहा है, हमारी फ़ूड हेबिट्स, क्वालिटी ऑफ़ फूड्स इतने अच्छे नहीं हैं जो हमारे पूर्वजों के खाए , इसलिए बहुत जरूरी है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, रोज 45 मिनट दें अपने लिए। 
Kailash Vijayvargiya

Happy Birthday Kailash Vijayvargiya : जन्मदिन खुशियों का वो दिन होता है जिस दिन सिर्फ पार्टी और तोहफों की बात करना सबको अच्छा लगता है , बच्चे हों या बड़े सभी की ये उम्मीद रहती है कि जन्मदिन पर कौन क्या गिफ्ट दे रहा है, पार्टी खतना होते ही सबसे पहले गिफ्ट खोलने का उत्साह रहता है..लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो गिफ्ट का इन्तजार नहीं करते उल्टा वो आपसे ऐसे गिफ्ट डिमांड करते हैं जिससे ये अहसास होता है कि वो आपसे कितनी मोहब्बत करते हैं ..ऐसे ही है  भाजपा के दिगाज नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ….

तिथि के अनुसार आज अक्षय तृतीया पर भी कैलाश विजयवर्गीय का जन्मदिन 

सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कैलाश विजयवर्गीय का जन्मदिन 13 मई है लेकिन तिथि के अनुसार आज अक्षय तृतीया के दिन कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जन्मदिन हैं, उन्होंने आज X पर एक पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी और बताया कि कि उनकी माँ तिथि पर ही यानि अक्षय तृतीया पर भी उनका जन्मदिन मानती थी।

माँ को याद कर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय 

अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग रहने वाले कैलाश विजयवर्गीय ने अपने जन्मदिन पर प्रदेशवासियों से एक अनूठा तोहफा मांगा है, उन्होंने वीडियो मैसेज में कहा- नमस्कार , आज अक्षय तृतीया है और मेरा जन्मदिन है मेरी माँ तिथि से भी मेरा जन्मदिन मनाती थी , मेरा तिलक निकालती थी फिर हम दोनों बैठकर सुन्दरकाण्ड का पाठ करते थे, मुझे सच में आज माँ की बहुत याद आ रही है।

प्रदेश की जनता से गिफ्ट में मांगे उनके स्वास्थ्य के लिए रोज के 45 मिनट

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मेरा आज जन्मदिन है इसलिए मैं आपसे एक गिफ्ट मांगना चाहता हूँ, आप सिर्फ 45 मिनट दीजिये अपने स्वास्थ्य के लिए, आने वाला समय और ख़राब आ रहा है, हमारी फ़ूड हेबिट्स, क्वालिटी ऑफ़ फूड्स इतने अच्छे नहीं हैं जो हमारे पूर्वजों के खाए , इसलिए बहुत जरूरी है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, रोज 45 मिनट दें अपने लिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews