जल्दबाजी ने ली कथावाचक की जान, ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर

mp news

Accident in Indore: इंदौर रेलवे स्टेशन पर जल्दबाजी ने एक कथावाचक की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक वह मालवा एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी अचानक से उनका पैर फिसला और वह ट्रेन के नीचे आ गए। यात्रियों के शोर मचाने के बाद ट्रेन रुकी और कथावाचक को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया।

जानकारी के मुताबिक कथावाचक बालमुकुंद पीथमपुर के निवासी थे और भागवत कथा समेत अन्य कथाओं का वाचन करते थे। कथा वाचन करने के लिए वह उज्जैन जा रहे थे। मालवा एक्सप्रेस में सवार होने के लिए उन्होंने टिकट लिया था। प्लेटफार्म नंबर चार पर जब वो ट्रेन में सवार होने लगे तो संतुलन बिगड़ने की वजह से ट्रेन के नीचे फिसल गए। वह खुद को बचा पाते इससे पहले ही ट्रेन चलने लगी और उनका पैर कट गया।

हादसा होते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया और ट्रेन को रोका गया। ट्रेन रोक कर बालमुकुंद को बाहर निकाला गया और एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में उनका खून काफी ज्यादा बह गया था जिसकी वजह से उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews