Heavy Rain in Indore : जमकर बरसे इंदौर में बादल, 4 घंटे में तरबतर हुआ शहर, इतने इंच बारिश दर्ज

chhattisgarh Weather

Heavy Rain in Indore : इंदौर शहर (Indore) में आज करीब 4 घंटे लगातार बारिश हुई। इस दौरान 2 घंटे बादल भी जमकर कड़के और बरसे। दरअसल, कल नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Election) है और उससे एक दिन पहले ही इंदौर शहर पूरा जलमग्न हो गया। कुछ ही देर में गली-गली में जलजमाव हो गया। कई गलियों में तो घुटनों तक पानी भर गया जिसकी कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं।

वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे नदी बह रही हो। वहीं शहर में आज तेज बारिश होने की वजह से दृश्यता भी कम हो गई है। ऐसे में वाहन चालक को गाड़ियों की लाइट चालू करना पड़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज शहर में लगातार बारिश दौर जारी रहेगा। आज सुबह 11 बजे से शुरू हुई बारिश 3 बजे तक एक सलंग चली जिसके चलते अब तक इंदौर में साढ़े चार इंच (109 मिमी) बारिश दर्ज की गई।

Must Read : ED ने वीवो कंपनी के 44 ठिकानों पर मारा छापा, जानें क्या है मामला

आपको बता दे, बारिश की वजह से इंदौर का भंवरकुआ, जीपीओ, नवलखा, देवास नाका, विजय नजर, एमार 9 सहित कई इलाकें तरबतर हो गए। बारिश की वजह से कई इलाकों में जाम भी लग गया। इतना ही नहीं सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से एक एम्बुलेंस भी भी फंस गई जिसको बड़ी मुश्किल से निकला गया। इसका विडियो भी सामने आया है। वहीं तेज अंधी की वजह से एक कार पर पेड़ टूट कर गिर गया जिसकी वजह से भी काफी नुकसान हुआ।

Heavy Rain in Indore

जानकारी के मुताबिक, इंदौर शहर में 6 जुलाई को नगर निगम चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि इंदौर में बारिश चुनाव में बाधक नहीं बनेगी। वहीं बुधवार के दिन दोपहर बाद हल्की बारिश का दौर कई जगहों पर देखने को मिल सकता है। दरअसल, आज सुबह यानी मंगलवार को सुबह से ही इंदौर में तेज बारिश हुई। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर सोमवार शाम तक 0.2 मिनी बारिश दर्ज की गई।

वहीं आज मंगलवार के दिन करीब 4 इंच बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि इंदौर शहर में 6 जुलाई के बाद अच्छी बारिश होने की संभावना है। हालांकि अभी इंदौर में तापमान ज्यादा ना होने की वजह से गरज-चमक के बादल नहीं बन रहे हैं। लेकिन आज थोड़े गरज चमक के साथ ही इंदौर में तेज बारिश हुई। इंदौर में आज बदल के गरजने की आवाज से ही लोग घरों से बाहर नहीं निकले। अब 7 जुलाई के बाद ही इंदौर में तेज बारिश देखने को मिलेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews