जल्द शुरू होगी पातालपानी-कालाकुंड की Heritage Train, खत्म होने वाला है पर्यटकों का इंतजार!

heritage train in indore

Heritage Train : पातालपानी-कालाकुंड के बीच चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के चलने का इंतजार पर्यटक बेसब्री से कर रहे हैं। पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ मानसून के समय पर पातालपानी में रहती हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा पर्यटक हेरिटेज ट्रेन में घूमते हुए प्राकृतिक नजरों का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। हेरिटेज ट्रेन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।

लेकिन इस बार ये ट्रेन अभी तक शुरू नहीं की गई है जिसकी वजह से काफी ज्यादा पर्यटक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि मानसून सीजन बीतता जा रहा है और रेलवे हेरिटेज ट्रेन शुरू नहीं कर रहा है। इससे प्रकृति प्रेमी और पर्यटक निराश हो रहे हैं।

8 से 10 दिन में शुरू होगी Heritage Train

इसी को देखते हुए अब जल्द ही इसकी शुरुआत की जाने वाली है। जल्द ही पर्यटकों का इंतजार ख़त्म होने वाला है। तलाम रेल मंडल के अधिकारियों का कहना है कि वे 8 से 10 दिन के भीतर हेरिटेज ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। इतना ही नहीं इसकी शुरुआत के साथ ही टाइम-टेबल और किराया आदि भी बता दिया जाएगा।

इसको लेकर सांसद का कहना है कि डीआरएम ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि 8 से 10 दिन के भीतर हेरिटेज ट्रेन चला दी जाएगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। हालांकि आपको बता दे, इस बार हेरिटेज ट्रेन महू के बजाय पातालपानी से कालाकुंड के बीच लगभग 10 किलोमीटर लंबे हेरिटेज रूट पर ही चलाई जाने वाली है।

हेरिटेज ट्रेन को सर्वाधिक यात्री इंदौर से ही मिलते हैं। आप भी अगर इस ट्रेन में सफर करना चाहते हैं तो इसकी जानकारी आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं और वहां से टिकट भी बुक करवा सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews