इंदौर पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, 2023 के चुनाव को लेकर दिया बड़ा संकेत

इंदौर पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, 2023 के चुनाव को लेकर दिया बड़ा संकेत

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) आज शाम इंदौर पहुंचे। रेसिडेंसी कोठी पर उन्होंने वरिष्ठ जनों और भाजपा नेताओं के साथ समर्थकों से चर्चा की। समर्थकों ने गृहमंत्री का स्वागत किया। गृहमंत्री साल 2023 के चुनाव के बारे में बात करते दिखाई दिए। बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा 2023 का चुनाव सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए।

भाजपा नेताओं की मुलाकात के बारे में बात करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि यह पारिवारिक मुलाकात है। इसके मतलब अलग निकाले जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल बदलाव का कोई भी संकेत नहीं है। इस दौरान मध्य प्रदेश पुलिस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस अच्छा काम कर रही है और पिछले दिनों बच्चों के खिलाफ हुए दुष्कर्म के मामले में 38 आरोपियों को सजा दी गई है। वहीं महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को लेकर हर जिले में महिला थाना और डेस्क स्थापित किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में सिमी का नेटवर्क ध्वस्त कर दिया गया है, कोई भी डाकू गैंग नहीं बची है। चंबल के जिन बीहड़ों पर पिक्चर बनाई जाती थी वह आज शांत टापू बन चुके हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि वह सिर्फ सर्वे करवाने का ही काम करते है।

Must Read- Kishore Kumar के बंगले में रेस्टोरेंट खोल रहे हैं Virat Kohli, जल्द होगा शुरू

रेसीडेंसी कोठी पर नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद गृहमंत्री खजराना गणेश मंदिर भी पहुंचने वाले हैं। यहां वह पूजन अर्चन कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वह भाजपा नेता स्व. विष्णु प्रसाद शुक्ला के निवास पर भी जाएंगे और रात में भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews