ऑनर किलिंग: लव मैरिज से नाराज भाई ने बहन को मौत के घाट उतारा, थाने पहुंच किया सरेंडर

honour-killing-in-madhya-pradesh-brother-killed-his-sister-in-indore-district-

इंदाैर । मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बेटमा में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है| यहाँ एक भाई ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने वाली बहन की गोली मारकर हत्या कर दी| वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूला| इस सनीखेज घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है| वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है| 

जानकारी के मुताबिक मामला इंदौर जिले के बेटमा थाने के अंतर्गत रावद गाँव का है। यहां आरोपी ने अपनी बहन बुलबुल को परिवार की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ शादी करने पर गोली मार दी। बहन को अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया |  जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया है, बहन की हत्या करने वाला आरोपी नाबालिग है। 

बताया जा रहा है कि रावद निवासी आरोपी की बड़ी बहन बुलबुल ने लगभग 8 माह पहले गांव के ही कुलदीप राजावत से प्रेम विवाह किया था। वह उसी के साथ पीथमपुर में रह रही थी। आज वह अपने पति के साथ अपने ससुराल मिलने आई थी । इसी दौरान भाई ने उसके ससुराल पहुंचकर घर के पीछे आंगन में बैठी बहन के सिर में गोली मार दी और वहां से थाने आ पहुंचा। बहन को अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया |  जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews