Indore News : फर्जी तरीके से चल रहा था हुक्काबार, सील, मालिक मैनेजर हिरासत में

Indore News : फर्जी तरीके से चल रहा था हुक्काबार, सील, मालिक मैनेजर हिरासत में

इंदौर, आकाश धोलपुरे। जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद इंदौर (Indore) शहर में अवैध हुक्का बार धड़ल्ले से संचालित किये जा रहे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है जहां विजय नगर थाने क्षेत्र में हुक्का बार संचालित हो रहा था जिस पर आज एसडीएम (Indore SDM) ने कार्रवाई कर उसे सील कर दिया। वही मौके से हुक्काबार संचालक और मैनेजर को हिरासत में लिया गया है।

दरअसल, कनाड़िया एसडीएम अक्षय सिंह मरकाम को सूचना मिली थी कि विजय नगर थाना क्षेत्र में स्थित C- 21 मॉल के पीछे लंबे समय से अवैध रूप से हुक्का बार (Hookah Bar) संचालित हो रहा है जहां पर अवैध रूप से शराब भी पिलाई जा रही है। इसके बाद एसडीएम ने कलेक्टर के संज्ञान में मामले को लेकर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके से कई लोग हुक्का पीते हुए भी मिले है वही हुक्का बार के संचालक सुनील सीतलानी और उसके मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया है। मौके पर प्रशासन की टीम ने हुक्का व कई नशीले पदार्थ भी बार से बरामद किए हैं फिलहाल हुक्का बार संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही प्रशासन ने मिस्टर शेफ नामक हुक्का बार को सील कर दिया है।

बता दे कि इंदौर में प्रशासन (Indore Administration) ने बहुत पहले से ही हुक्का बार नहीं संचालित करने का फरमान जारी कर रखा है बावजूद इसके थाने से थोड़ी दूरी पर हुक्का बार संचालित होना कहीं ना कहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews