कोरोना फैलाने वाला होटल, प्रशासन ने की ये कार्रवाई

कोरोना फैलाने वाला होटल, प्रशासन ने की ये कार्रवाई

इंदौर/आकाश धोलपुरे

इंदौर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन भले ही गाइडलाइन जारी कर चुका है लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही ना सिर्फ संक्रमण के खतरे को बढ़ा रही है बल्कि प्रशासन के लिए भी चिंता की लकीरें खींच रही है। बुधवार को इंदौर में जिला प्रशासन और नगर निगम ने मिलकर ऐसी ही लापरवाही दिखाने पर होटल साउथ एवेन्यू को सील कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के आदेश की अवहेलना पर की गई है।

दरअसल, उपचुनाव में सांवेर से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी और पूर्व सांसद द्वारा इसी होटल मे बीते शनिवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई थी। आयोजन में लगभग 50 से ज्यादा आगन्तुकों को बुलाने के साथ सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी, जबकि कलेक्टर के आदेश के मुताबिक किसी भी स्थान पर 15 से ज्यादा लोगों के एक साथ एकत्रित होने पर रोक लगाई गई है ।साथ ही कोई भी होटल आयोजन में भोजन की व्यवस्था नहीं कर सकता है। बावजूद इसके होटल प्रबंधन द्वारा लापरवाही बरती गई। इस प्रेसवार्ता के बाद सांवेर में कांग्रेस की दावेदारी के लिए मजबूत नाम और कांग्रेस के जिले के अहम पद पर काबिज सदस्य की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है और आयोजन में शिरकत करने वालों से भी एहतियात बरतने की बात कही जा रही है। हालांकि कांग्रेस के नेताओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के 3 दिन बाद प्रशासन द्वारा कार्रवाई किए जाने पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं कि आखिर प्रशासन द्वारा इतनी लेटलतीफी क्यों की जा रही है। इतने गंभीर मामले में भी प्रशासन समय पर क्यों नहीं जाग रहा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद होटल में एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हो चुकी थी उसमें भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे थे। बुधवार को भी जब प्रशासन का अमला मौके पर कार्रवाई करने पहुंचा, तब होटल में कुछ गेस्ट मौजूद थे, जिन्हें दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करवाया गया, उसके बाद प्रशासन ने होटल को सील कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews