
इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर की एक युवती की शिकायत पर दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले के आरोपी करण मोरवाल की गिरफ्तारी हो चुकी है। उज्जैन के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल (Congress MLA Murli Morwal) के आरोपी बेटे करण को पुलिस ने मक्सी के पास पकड़ा है। बताया जा रहा है दुष्कर्म का आरोपी कार से किसी अन्य ठिकाने पर जा रहा था उसी वक्त पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया है।
इंदौर (Indore Police) महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा शुरुआत से इस मामले को लीड कर रही है। मंगलवार को दुष्कर्म आरोपी करण मोरवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और बताया कि कैसे 25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस धरदबोचा। पलासिया स्थित महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि काफी समय पुलिस प्रयासरत थी और एक टिप मिलने के बाद क्राइम ब्रांच इंदौर और महिला थाना इंदौर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर मक्सी के पास से आरोपी करण को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जिस वक्त करण को गिरफ्तार किया उस समय वो कार में मूव कर रहा था।
ये भी पढ़ें – कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का बेटा मक्सी से गिरफ्तार, 6 महीने से चल रहा था फरार
महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि पुलिस करण के पीछे काफी समय से लगी थी और इसी के चलते वो अलग अलग स्थानों पर थोड़े थोड़े समय रुक कर वहां से भाग जाता था। जब उसके मूव करने की सूचना पुलिस को मिली तो कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया करण को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराया जा चुका है और उससे पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़ें – सिंधिया ने हाथ में उठाई झाड़ू, मंत्रालय परिसर में की सफाई, डस्टपैड से उठाया कचरा
महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि करण को जिस वक्त पकड़ा गया उस वक्त उसके साथ राहुल राठौर नामक एक लड़का था। हालांकि, पुलिस अभी करण की फरारी में राहुल की संलिप्तता को लेकर विवेचना करेगी। पुलिस की माने तो मक्सी से एक कच्चा रास्ता निकलता जो ग्रामीण क्षेत्र की ओर जाता है वहीं से करण को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में फिर तेजी, चांदी पुरानी कीमत पर, ये है ताजा रेट
बता दें कि राहुल जिस वक्त मीडिया के सामने आया उस वक्त उसने सिर पर कैप लगाकर मास्क से अपना चेहरा ढंक रखा था और नीली लोअर के साथ उसने लाल रंग की जैकेट पहन रखी थी। फिलहाल, 6 माह से फरार चल रहे करण मोरवाल की गिरफ्तारी हो चुकी है और अब पीड़िता को कोर्ट से न्याय मिलने की उम्मीद है।
[dgv_vimeo_video id=”638957904″]
[dgv_vimeo_video id=”638958007″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

