इंदौर में डिस्पोजल गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है और नुकसान कितना हुआ है इसका आकलन करना भी अभी मुश्किल है।
jabalpur fire

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर कनाडिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ एक डिस्पोजल गोदाम में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया।

यह घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र की है जहाँ एक डिस्पोजल गोदाम में भीषण आग लग गई सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंचती तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी बताया जा रहा है। आग लगने के वक्त कुछ मजदूर अंदर काम भी कर रहे थे जो बाहर निकल गए जिन्होंने आग लगते ही अंदर रखा डिस्पोजल वह प्लास्टिक का माल बाहर निकलना शुरू किया।

सात से अधिक टैंकरों से आग पर पाया काबू

सात से अधिक पानी के टैंकरों से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग इतनी विकराल थी कि वह नहीं बुझ पा रही थी जिसके बाद दो जेसीबी लगाकर टीन शेड को ध्वस्त कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, बताया जा रहा है कि यह गोदाम जिस जमीन पर बना था उस स्थान पर पहले प्रेम बंधन गार्डन हुआ करता था।

[dgv_vimeo_video id=”1044079860″]

किन कारणों से लगी आग, जाँच जारी

आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है और नुकसान कितना हुआ है इसका आकलन करना भी फिलहाल मुश्किल है। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ-साथ नगर निगम से भी गाड़ियां बुलाई गई थी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1044079457″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews