
Indore News : इंदौर में दिव्यांगजनों के लिए हमसफर डॉट कॉम वेबसाइट की शुरुआत की गई है। जिसमें दिव्यांग अपना नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करवाकर ऑनलाइन अपना मनपसंद जीवनसाथी चुन सकते है। दरअसल, दिव्यांग विवाह परिचय सम्मेलन के रविंद्रनाट्य ग्रह में कर्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां कलेक्टर टी इलैया राजा और विधायक रमेश मेंदोला भी पहंचे। इस दौरान सम्मेलन में 12 राज्यों से दिव्यांगजन यहां पहुंचे थे और परिचय सम्मेलन में शामिल हुए।
[dgv_vimeo_video id=”828743692″]
[dgv_vimeo_video id=”828743759″]
दिव्यांग परिचय सम्मेलन का आयोजन
बता दें कि जिला प्रशासन के सहयोग से रविंद्रनाट्य ग्रह में अग्रवाल समाज और सामाजिक संगठन आनंद मुख बधिर सोसायटी के साथ मिलकर दिव्यांग परिचय सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें चार जोड़े भी बने है। इस बेहतरीन आयोजन को लेकर एक बेहतर कदम बताया। साथ ही, ऐसे आयोजनों में जिला प्रशासन की मदद देने की बात कही। कलेक्टर ने दिव्यांगजनों के हित में चलने वाले कई कर्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि हर एक दिव्यांग को पूरी मदद करते हुए समाज मे उन्हें स्थापित करने में चलाई जा रही कोशिश आगे भी जारी रहेगी।
[dgv_vimeo_video id=”828743509″]
[dgv_vimeo_video id=”828743619″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

