इंदौर में गोदाम में मिला बिना दस्तावेज के सैकड़ों बोरा अनाज, प्रभारी शहरी गरीबी उपशमन ने किया खुलासा

दो युवकों के ऑटो में अनाज भरकर ले जाने के दौरान हुआ खुलासा
इंदौर में गोदाम में मिला बिना दस्तावेज के सैकड़ों बोरा अनाज, प्रभारी शहरी गरीबी उपशमन ने किया खुलासा

INDORE NEWS : शहरी गरीबी उपशमन प्रभारी मनीष शर्मा मामा द्वारा लगातार शहर में अवैध रूप से राशन सामग्री की कालाबाजारी करने वालो के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। रविवार को 10 रोड साई कृपा कालोनी के सामने महाकाली मंदिर के पास से मानसिंह राजावत की सूचना पर चावल और अनाज की राशन की कालाबाजारी करते हुए दो संदिग्ध युवकों को ऑटो के साथ पकड़ा गया।

[dgv_vimeo_video id=”1000098583″]

कोई दस्तावेज नहीं मिला 

दोनों युवकों से जब पूछताछ की गई तो दोनों ने एक गोदाम से अनाज लाने की बात कही जिसके बाद जब मौके पर मौजूद लोग गोदाम पहुंचे तो दंग रह गए, गोदाम में बड़ी संख्या में सैकड़ों बोरे चावल व गेहूं के कट्टे रखे हुए थे, गोदाम मालिक अंदर रखे इस अनाज के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे पाया। जिसके बाद  खाद्य विभाग और  खजराना थाने में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फूड इंस्पेक्टर राहुल शर्मा सुंदर व्यास ने गोदाम संचालक से जानकारी मांगी है। गोदाम अनवर नाम के शख्स का बताया जा रहा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews