लाइफ स्टाइल अच्छी करने पति पत्नी बन गए चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई चोरियों का खुलासा

पुलिस ने बताया कि चोरी की प्लानिंग दोनों मिलकर करते थे फिर पत्नी उस क्षेत्र की रेकी करती थी उसके बाद पति वहां चोरी करता था और ये लोग फिर गायब हो जाते थे। 
Police Station Lasudiya Indore

इंदौर पुलिस ने एक चोर पति पत्नी को गिरफ्तार किया है, इन्होंने पिछले दिनों एक घर में दिन दहाड़े शातिराना अंदाज में चोरी की थी, पुलिस ने चोरी किये 19 लाख रुपये कैश और सोने की चैन बरामद कर ली है , पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग अपनी लाइफ स्टाइल को अच्छा करने के लिए चोरी करते थे।

डीसीपी कुमार प्रतीक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अरुण भील और उसकी पत्नी नंदनी भील ने पिछले दिनों स्कीम 94, बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित एक घर में घुसकर 19 लाख नकद समेत कुल 21 लाख रुपये की चोरी की थी और फरार हो गए थे, पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है।

ICICI बैंक में भी किया था चोरी का प्रयास 

पुलिस जांच में सामने आया कि यही दंपत्ति 22 नवंबर को आईसीआईसीआई बैंक में ताला काटकर चोरी का प्रयास करते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए थे। हालांकि बैंक में चोरी करने में ये सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद लसुड़िया पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके द्वारा चोरी की गई एक कार भी बरामद की है।

शौक पूरे करने अपनाया चोरी का रास्ता 

डीसीपी कुमार प्रतीक ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि 21 साल का पति अरुण और 20 साल की उसकी पत्नी नंदनी अपनी लाइफ स्टाइल अच्छी करना चाहते थे इसलिए चोरी करते थे और अपने शौक पूरे करते थे। पुलिस पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि आरोपी अरुण के खिलाफ पहले से भी चोरी के तीन प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में उपयोग की गई एक चार-पहिया गाड़ी, कटर और चाकू बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क और संभावित साथियों की तलाश कर रही है।

शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews