हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट के बिना वाहन बेचे तो डीलर पर लगेगा जुर्माना

हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट के बिना वाहन बेचे तो डीलर पर लगेगा जुर्माना

इंदौर।

वाहनों पर हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट एचएसआरपी लगाए बिना बेचना वाहन डीलर को महंगा पड़ सकता है। अगर बिना नंबर प्लेट के वाहन शोरूम से बाहर निकलेंगे तो उनके उपर जुर्माना लगेगा। इसके लिए परिवहन आयुक्त ने आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसे डीलरों अब पर 15 गुना जुर्माना लगेगा। हाला कि नियम लागू हुए एक साल हो चुका है।

परिवहन विभाग ने अभी तक किसी भी वाहन शोरुम की जांच नहीं की है। परिवहन आयुक्त वी. मधुकुमार ने अपनेआदेश में कहा है कि नए वाहन के रजिस्ट्रेशन के लिए डीलर द्वारा आवदेन करने का प्रावधान मोटर अधिनियम 2019 की धारा 41 में है। इसी धारा की उपधारा 6 में प्रावधान है कि जिस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया गया है तो डीलर वह वाहन स्वामी को तब तक नहीं दे सकता है, जब तक उस पर हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट और नंबर नहीं हो। ऐसा नहीं होने पर डीलर पर मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 192 ख 2 के तहत गाड़ी के टैक्स का 15 गुना जुर्माना लगेगा।

नहीं हो राहा है आदेश का पालन

विभाग के आदेश का पालन करने में मुश्कीलहो रही है। जो छोटे डीलर हैं, उनके यहां नंबर प्लेट का प्लांट नहीं लग पा रहा है। एक कंपनी ने जरूर यह काम लिया है लेकिन वह भी प्लेट पर नंबर देने में दो से तीन दिन लगा रही है। इसके अलावा परिवहन विभाग के सिस्टम में नंबर देखने पर भी परेशानी आती है। वीआईपी और च्वॉइस नंबर के बारे में हाथों हाथ पता चल जाता हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews