घर में गड्ढे खोदकर बनाई जा रही थी अवैध शराब, सात आरोपी गिरफ्तार

घर में गड्ढे खोदकर बनाई जा रही थी अवैध शराब, सात आरोपी गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धोलपुरे। शहर में अवैध शराब (Illegal Liquor) के निर्माण करने वालों पर पुलिस (Police) लगातार कार्रवाई कर रही है। शहर के खजराना इलाके में खजराना पुलिस ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक इलाके में दबिश देकर 7 लोगों को पकड़ा है । आरोपियों में 3 महिलाएं भी शामिल है। उन पर आरोप है कि घर में ही जहरीली शराब वह लोग बनाते हैं। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस कई घरों की तलाशी ली तो घर में गुप्त गड्ढे मिले जिनमें जहरीली शराब बनाने का काम चल रहा था।

इधर, शहर के पश्चिमी क्षेत्र के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में टीआई अमृता सोलंकी के नेतृत्व में कई स्थानों पर दबिश दी गई जहां घरों में कच्ची और महुआ शराब का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। सीएसपी बीपीएस परिहार ने बताया कि टीआई राजेंद्र नगर को सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर क्षेत्र में शराब अहाते है और मौके पर जाकर देखा गया तो पता चला जमीन में गड्ढे खोदकर जमीन के अंदर महुआ सड़ाया जा रहा था और उसकी शराब बनाई जा रही थी।

ये भी पढ़ें – शराब का अवैध काम करने वाले युवक की ज़हर खाने से हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल, जानें पूरा मामला

मौके पर जब देखा गया तो इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल था कि जमीन के अंदर ऐसा कुछ हो सकता है। वहीं  अगर पुख्ता जानकारी न हो तो कोई भी इस बात का पता नहीं लगा सकता है। पुलिस ने शुक्रवार को मौके पर जाकर खुदाई की तो वहां से ड्रम भरकर शराब मिली। जिसके बाद पुलिस जहरीली शराब को नष्ट कर धारा 49 के तहत कार्रवाई की है और मौके से 4 ड्रम में भरी 11 लीटर शराब जब्त कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिनमें महिलायें भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – अल्प्राजोलम की बड़ी खेप पकड़ी, क्राइम ब्रांच पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

https://vimeo.com/581504117

https://vimeo.com/581504259

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews