Indore: अवैध कॉलोनी में 3 दिन के भीतर दिए जाएंगे नए कनेक्शन, ऑनलाइन लिए जाएंगे ट्रांसफर आवेदन

Indore: अवैध कॉलोनी में 3 दिन के भीतर दिए जाएंगे नए कनेक्शन, ऑनलाइन लिए जाएंगे ट्रांसफर आवेदन

Indore News : मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर पोलोग्राउंड इंदौर में 15 जिलों के बिजली अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वितरण ट्रांसफार्मर एवं पावर ट्रांसफार्मर ओवर लोड नहीं होना चाहिए। यह हमारे लिए बहुत ही परेशानी का कारण हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने अवैध कॉलोनी में बिजली कार्य नियमानुसार राशि जमा कर कनेक्शन प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युतीकृत क्षेत्र में नए कनेक्शन 3 दिन के भीतर दिए जाने की बात कही।

बिजली कनेक्शनों की हो जांच-तोमर

आगे उन्होंने कहा कि फीडर लॉस कम कर और ट्रांसफार्मरों पर नियमानुसार लोड की समीक्षा भी करने को कहा। तोमर ने कहा कि शहरों में शून्य खपत वाले बिजली कनेक्शनों की जांच हो और इसका वैध कारण भी लिखा जाए। उन्होंने आरडीएसएस के तहत नए सब स्टेशन, अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर, फीडर सेपरेशन, नई लाइन, अतिरिक्त वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, केपेसिटर बैंक इत्यादि कार्य समय पर करने के निर्देश दिए। सामान्य जरूरी कार्य की आवश्यकता पर पूर्व नियोजित शट डाउन ही लिया जाए।

ऑनलाइन लिए जाएंगे ट्रांसफर आवेदन

बता दें कि कार्मिकों के लिए अब ऑनलाइन स्वेच्छिक ट्रांसफर आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए IT टीम कार्य कर रही है। यहां हर सप्ताह आवेदनों की सूची निकाली जाएगी। इस दौरान ट्रांसफर चाहने वालों के कारण की पुष्टि होने व जरूरत साबित होते ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे। लाइन, ट्रांसफार्मर के कार्य के दौरान सुरक्षा नियम पालन करने, कारण बताओ नोटिस एवं विभागीय जांच आदि के लंबित प्रकरणों के समाधान के निर्देश दिए।

बकायादारों से करें संपर्क

मिटिंग के दौरान निदेशक पुनीत दुबे ने सभी 15 जिलों के अधिकारियों से कहा कि बिजली बिलों की समय पर वसूली नितांत आवश्यक हैं। प्रत्येक बकायादारों से संपर्क किए जाएं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews