इंदौर में लगातार छठवें दिन संक्रमितों का आंकड़ा 300 पार, रिकॉर्ड 386 मरीज मिले

पूर्व सांसद

इंदौर, आकाश धोलपुरे। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हैरत की बात ये है संक्रमण का फैलाव अपनी गति बढ़ा चुका है बावजूद इसके शहर में बड़ी संख्या लोग अब भी लोग बेपरवाह हैं और ये बड़ी वजह है कि बीते 6 दिनों से संक्रमण के मामले 300 से ज्यादा आ रहे हैं। सोमवार को तो एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित सामने आए हैं। सोमवार को 386 लोग संक्रमण का शिकार बने वहीं 4 लोगो को अपनी जान भी गंवानी पड़ी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जिला इंदौर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 17547 तक जा पहुंची है जिनमें से 5298 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज जारी है। इसके अलावा सोमवार को 246 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं और अब तक कुल 11782 मरीज कोरोना से जंग जीतने में कामयाब रहे है। इधर, कोरोना से सोमवार को 4 लोग जिंदगी की जंग हार गए जिसके बाद इंदौर में मरने वालों की संख्या 467 तक जा पहुंची है और अकेले सितंबर माह में अब तक 69 मौतें कोविड – 19 संक्रमण के कारण हुई है। कोरोना जिस तेज गति से इंदौर में फैल रहा है उसका एक बड़ा कारण सोशल मिक्सिंग माना जा रहा है जो सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाने के लिये काफी है।

ये सावधानी बरतें

दरअसल, जिस गति से कोरोना ने रफ्तार पकड़ी है उसके हिसाब से अब स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना सबके लिए जरूरी हो गया है। सावधानी के इन निश्चित दिशा निर्देशो का पालन बहुत हद तक कोरोना से बचाव संभव है।
1. बहुत ज्यादा जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें।
2. बुजुर्गों औरों बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें।
3. भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
4. घर से बाहर निकले तो मास्क जरूर पहने और बातचीत के दौरान मास्क को नुंह से न हटाएं।
5. सोशल डिस्टेंसिंग याने की लोगो से दूर रहकर बात करने के नियम का पालन करे और 2 गज की दूरी का ध्यान रखें।
6. अपने हाथों से बाहरी वस्तुओं को न छुए और यदि ऐसा हो तो हाथों को सेनेटाइज करें। वहीं बार बार साबुन से हाथ भी धोएं ताकि वायरस का खात्मा पहले ही हो जाये और वायरस शरीर मे प्रवेश न कर सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews