Indore में आबकारी अधिकारी की पत्नी ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया प्रकरण

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (indore) की भंवरकुआं थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति और आलीराजपुर (alirajpur) के जिला आबकारी अधिकारी और सास ससुर के खिलाफ मारपीट और तलाक (divorce) लेने के लिए दबाव बनाने का प्रकरण दर्ज किया है। मामले में जिला आबकारी अधिकारी के पिता और मां को भी आरोपी बनाया गया है पिता इंदौर में टीआई रह चुके है।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का कोरोना से निधन, दिग्विजय-कमलनाथ सहित इन नेताओं ने जताया शोक

दरअसल, ये हाईप्रोफाइल मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में सामने आया है।अलीराजपुर के जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही की पत्नी फरहत ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है किउनके पति विनय रंगशाही, सास शीतल और ससुर अशोक रंगशाही उन्हें परेशान करते है और लगातार तलाक के लिए दबाब बना रहे है जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। भंवरकुआं पुलिस के जांच अधिकारी विक्रम सिंह मंडलोई ने इस बात की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें… सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर कसा तंज, बोले अपनी आंखों के जाले साफ कीजिये

बता दे कि शिकायत में ये बात भी सामने आई है कि अलीराजपुर के जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही अपनी पत्नि को तलाक देने के लिए अक्सर दबाव बनाते है वही पिता अशोक रंगशाही और खुद के रसूख का इस्तेमाल कर मानसिक प्रताड़ना भी देते थे। बता दे कि पूर्व में विनय रंगशाही के पिता डीएसपी के पद से रिटायर्ड हुए है और इंदौर में टीआई भी रह चुके है। फिलहाल, महिला की शिकायत पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

[dgv_vimeo_video id=”568031201″]

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews