Indore News: अज्ञात बदमाशों ने दुकान पर जमकर पथराव और कर्मचारियों के साथ मारपीट की, घटना सीसीटीवी में कैद

Indore

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां शहर के एक दुकान पर जमकर पथराव हुआ। इस दौरान गोली भी चली। साथ ही बदमाशों द्वारा दुकान के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। वहीं सारा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट चुकी है।

ये है पूरा मामला

इंदौर शहर में हुए पथराव और मारपीट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाशों द्वारा दुकान कर्मचारियों को पीटा भी गया। हालांकि इस दौरान मौजूद गार्ड ने दो से ज्यादा फायर किये गए। जिसके बाद बदमाश भाग गए। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद टीआई और अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तोड़फोड़ सहित अन्य मामलो में मामला दर्ज कर लिया। सोशल मीडिया पर इस घटना के पूरा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल घटना के कई दिन बाद सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है लेकिन इसके बावजूद अब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एडिशनल डीसीपी ने जल्द आरोपियों की पहचान करते हुए गिरफ्तारी की बात कही है।

[dgv_vimeo_video id=”916428139″]

[dgv_vimeo_video id=”916428260″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews