VIDEO VIRAL : प्रचार में स्कूली बच्चों को किया शामिल, भाजपा प्रत्याशी पर मामला दर्ज

inclusion-of-school-children-in-publicity-filed-case-on-bjp-candidate-madhu-verma-indore

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

इंदौर में एक बीजेपी प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहते है और इसी आपा धापी में वो कुछ ऐसा कर बैठे की उनके खिलाफ अब एफआईआर हो गई। दरअसल, राऊ से बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा पर केस दर्ज हो गया है। चुनावी जनसम्पर्क के दौरान खुड़ैल क्षेत्र के स्कूली बच्चो से बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा ने नारे लगवाए थे जो अब उनके लिए मुसीबत का सबव बन गया है । मामले की शिकायत कांग्रेस ने राउ पुलिस को की जिसके राउ पुलिस ने शून्य पर कायमी कर मामला खुड़ैल थाने को सौंप दिया है इधर, खुड़ैल पुलिस बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अपनी साफ छवि, बेहद चतुर और शांत नेता माने जाने वाले मधु वर्मा ने ऐसी गलती कैसे कर दी ये खुद बीजेपी नही समझ पा रही है क्योंकि उनकी गलती का सामना ना सिर्फ उन्हें बल्कि पार्टी को भी भुगतना पड़ सकता है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews