महू घटना पर पुलिस का एक्शन, 13 गिरफ्तार, BJP विधायक रामेश्वर शर्मा बोले पटाखों से नफरत करोगे तो…

महू में हुई हिंसा पर पुलिस का एक्शन जारी है उधर इसपर सियासत भी शुरू हो गई है, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा अपने बेटे बेटियों की शादी में आतिशबाजी करते और फिर जब भारत जीतता है तो नफरत क्यों करते हो?
violence in mhow indore

ICC Champions Trophy 202, Indore News : भारत ने कल रविवार की रात आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतकर देश को अपार खुशियाँ दी, 12 साल बाद इतिहास बनाते हुए इस ट्रॉफी को तीन बार जीतने वाली इकलौती टीम बन गई, पूरा देश जहाँ जश्न में डूबा था आतिशबाजी हो रही थी तो वहीं इंदौर के महू में दो गुट आपस में भिड़ गए और थोड़ी ही देर में विवाद हिंसा, आगजनी और पथराव में बदल गया, घटना के बाद पुलिस एक्शन मोड में है और एफआईआर के बाद अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

भारत के रविन्द्र जडेजा ने जैसे ही जीत का चौका लगाया पूरा देश झूम उठा, दुबई स्टेडियम में आतिशबाजी शुरू हो गई , इस आतिशबाजी की रौशनी भारत तक भी पहुंच गई और देश का हर क्रिकेट प्रेमी खेल प्रेमी जश्न में डूब गया, जगह जगह ढोल नगाड़े बजने लगे लोग नाचने लगे, आतिशबाजी चलने लगी, विजयी जुलूस निकलने लगे लेकिन इंदौर के महू में खेल प्रेमियों का विजयी जुलूस निकालना कुछ लोगों को नागवार गुजरा और वहां तनाव हो गया।

भारत की जीत पर जश्न से भड़के लोगों ने किया पथराव 

दर असल भारत की जीत के बाद महू में खेल प्रेमी जुलूस निकाल रहे थे आतिशबाजी चला रहे थे , ये जुलूस जैसे ही महू की जामा मस्जिद रोड पहुंचा वहां आतिशबाजी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, इन लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया और थोड़ी ही देर में  पथराव शुरू हो गया, गाड़ियों में आग लगा दी गई तोड़फोड़ शुरू हो गई।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज 

घटना होती ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर बितर कर स्थिति को कंट्रोल किया, पुलिस ने घटना वाले क्षेत्र में भारी बल तैनात कर दिया, घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किये, रात में धरपकड़ शुरू कर दी।

पुलिस ने 13 उपद्रवी किये गिरफ्तार, रासुका लगाने की तैयारी 

पुलिस के साथ जिला प्रशासन भी हरकत में आया कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा घटना के दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा हम रासुका जैसी कार्रवाई कर रहे है, अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, पुलिस वीडियो देखकर अपनी कार्रवाई कर रही है, उन्होंने हिन्दू संगठनों के बंद कराने के आह्वान पर कहा मुझे लगता है इसकी अब जरुरत नहीं है , पुलिस और प्रशासन अपना काम कर रहा है।

पटाखों से नफरत करोगे तो …

उधर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने घटना पर रिएक्शन देते हुए कहा आखिर इन लोगों को पटाखों से इतनी नफरत क्यों हैं ? अपने बेटे बेटियों की शादी में आतिशबाजी करते हो और फिर जब भारत जीतता है तो नफरत क्यों करते हो? और यदि तुम्हें इन पटाखों से इतनी नफरत है तो डॉ मोहन यादव की सरकार के डंडे के पटाखे खाने पड़ेंगे।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews