
Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment
Indore News : इंदौर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से कुछ सामान भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी को रिमांड में लेकर अन्य वारदातों की पूछताछ कर रही है। साथ ही उसपर सेंध लगाकर चोरी करने के आरोप में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से…
तिलक नगर का मामला
दरअसल, मामला थाना तिलक नगर के अंतर्गत बृजेश्वरी अपार्टमेंट का है, जहां रहने वाले 2 परिवारों के खाली फ्लैट में अज्ञात चोरों द्वारा नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम का गठन किया। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक बताया है।
[dgv_vimeo_video id=”902665889″]
एडिशनल डीसीपी ने दी ये जानकारी
दीपक ने लगभग तीन दिन पहले सूने मकान को अपना निशाना बनाया जब दो परिवार किसी काम से फ्लैट को लॉक करके बाहर गए थे। वापस आने के बाद चोरी की घटना का पता चला तो फरियादी द्वारा मामला पंजीबद्ध कराया गया। वहीं, आरोपी ने चोरी का माल मुथूट फाइनेंस पर गिरवी रख दिए थे। आरोपी नशा का आदि है इसलिए पैसों के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया था। इसके पहले भी वह चोरी कर चुका है। फिलहाल, उसके पास से सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। साथ ही उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है- अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी
[dgv_vimeo_video id=”902665200″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

