Indore: डेढ़ महीने से कॉलेज छात्रा को धमकी भरे लेटर भेज रहा है सिरफिरा, पुलिस ने शुरू की तलाश

Indore: डेढ़ महीने से कॉलेज छात्रा को धमकी भरे लेटर भेज रहा है सिरफिरा, पुलिस ने शुरू की तलाश

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) के बाणगंगा (Banganga) इलाके में एक सिरफिरे से जुड़ा हुआ हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस सिरफिरे ने पिछले डेढ़ महीने से एक कॉलेज स्टूडेंट को परेशान कर रखा है। सिरफिरा लगातार लड़की को धमकी भरे लेटर लिख कर भेज रहा है। आखिरकार अब परेशान होकर छात्रा ने इस बात की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने मामले की जानकारी लगते ही एफआईआर दर्ज कर ली है।

बाणगंगा इलाके में रहने वाली कॉलेज स्टूडेंट पुलिस के पास पहुंची और बताया कि डेढ़ महीने से एक लड़का उसे लगातार परेशान कर रहा है। वह उसे घर पर खत भेजकर धमकियां दे रहा है। शनिवार को जब छात्रा अपने कॉलेज गई तो उसे अपनी गाड़ी पर एक खत मिला जिसमे लिखा हुआ था कि अगर वह उसे नहीं मिली तो वह उसे किसी और की भी नहीं होने देगा। अब तक भेजे गए खत में बदमाश ने अपना नाम नहीं लिखा है इसलिए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस बनाया है।

Must Read- Mandi Bhav: इंदौर में आज सोयाबीन का दाम कमजोर, देखें 25 सितंबर 2022 का मंडी भाव

छात्रा का कहना है कि वह बहुत दिनों से परेशान हो रही है बदमाश उसे लगातार खत भेजकर अलग-अलग बातें कर रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा कॉलेज के अन्य स्टूडेंट से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या छात्रा को किसी लड़के ने परेशान किया है या फिर कोई और मामला किसी की नजर में आया है। पुलिस युवती के कॉलेज और घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी भरे खत कौन भेज रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews