इंदौर: भीड़ जुटाकर पूजा कर रहे लोगों पर कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, महिला TI का वीडियो वायरल

इंदौर: भीड़ जुटाकर पूजा कर रहे लोगों पर कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, महिला TI का वीडियो वायरल

इंदौर/आकाश धोलपुरे

इंदौर के नृसिंह बाजार (nrasingh bazaar) क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब लॉक डाउन के दौरान नृसिंह जयंती (nrasingh jayanti) के अवसर पर मन्दिर (temple) समिति सहित अन्य लोग भगवान की आरती (worship) करने लगे। इसके बाद मौके पर पहुंची सराफा पुलिस ने 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक शहर के सीतलामाता बाजार रोड के समीप डामर गली में स्थित नृसिंह भगवान के मंदिर पर बुधवार को करीब 15 लोग लॉक डाउन का उल्लंघन कर आरती कर रहे थे। इसपर किसी ने इसकी जानकारी सराफा पुलिस (sarafa police) को दे दी। बेपरवाह लोगो द्वारा जब मन्दिर के पट खोलकर पूजा की जा रही थी तभी सूचना मिलने पर सराफा थाने की दबंग लेडी पुलिस अफसर अमृता सिंह सोलंकी (TI amruta singh solanki) मौके पर पहुंच गईं। टीआई अमृता सिंह सोलंकी ने गिरफ्तारी के दौरान मौजूद लोगों को जमकर खरी खोटी भी सुनाई। टीआई ने साफ कहा कि 2 दिन पहले मन्दिर समिति ने पूजा की अनुमति मांगी थी लेकिन तब ही मना कर दिया गया था कि कोई धार्मिक गतिविधि नहीं जा सकती है। बहस के दौरान टीआई ने भागते हुए लोगो को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन कुछ लोग फरार होने में कामयाब हो गए।

दरअसल, इंदौर सहित समूचे देश में धार्मिक स्थलों पर धार्मिक गतिविधियों और एकत्रित होने पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके कोरोना संकट काल में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले बेपरवाह इंदौर के कुछ लोगो को ये बात समझ ही नहीं आ रही है। लोग मन्दिर के पट खोलने के बाद पूजा कर आरती करने लगे और देखते ही देखते मुंह पर मास्क लगाए लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई, जो सड़क पर खड़े होकर पूजा में शामिल हो गए। इसके बाद सूचना मिलने पर सराफा पुलिस वहां पहुंची और 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया, वहीं भाग निकले अन्य लोगो की तलाश में पुलिस जुट गई है। तीन थानों से घिरे मन्दिर के बाहर कार्रवाई करने वाली महिला टीआई अमृता सोलंकी वही थाना प्रभारी है जो कुछ दिनों पहले लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर जमकर बरसी थीं और बेवजह घूमने वाले लोगो की पिटाई एक दूसरे से ही करवा रही थी, टीआई की कार्रवाई का वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और इस बार भी उन्होने पूरी निडरता से कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews