प्रशासन की सख्ती, नदी में अपशिष्ट डालने वाली 9 फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काटे

Indore News

Indore News : पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए सरकारी और सामजिक स्तर पर कई प्रयास किये जा रहे हैं फिर भी बहुत से लोग हैं जो अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में नहीं हिचकते, ऐसे ही लोगों के खिलाफ अब इंदौर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है, प्रशासन के निर्देश पर बिजली विभाग ने 9 फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काट दिए।

नदी को प्रदूषित करने वाली फैक्ट्रियों पर एक्शन 

इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने में लगातार सात वर्षों से शहर के लोग अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं वहीँ कुछ लोग ऐसे भी हैं  जो अपने स्वार्थ के लिए शहर के पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं, नदियों को प्रदूषित कर रहे हैं, इंदौर प्रशासन के निर्देश पर नदियों में अपशिष्ट बहाने वाली 9 फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन बिजली विभाग ने काट दिए हैं।

इन 9 फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काटे 

जिन फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं उनमें सुप्रीम फूड प्रोडक्ट , पेप्पे न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड, सन इंडस्ट्रीज, साईं मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड, हर्षिता इंटरप्राइजेज, संध्या इंटरप्राइजेज, विद्युत् इलेक्ट्रोप्लेटर्स, कन्हैया डाइंग और मयूर डाइंग शामिल हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews