इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़, CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही पुलिस

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में तिरुपति नगर स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। दरअसल बदमाशों ने पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ की। वहीं इस घटना में नकदी चोरी की आशंका भी जताई गई है।
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़, CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही पुलिस

इंदौर में बदमाशों के होंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चोरी हत्या की घटना सामने आती है। वहीं अब ताजा मामले शहर के तिरुपति नगर से सामने आया है। दरअसल तिरुपति नगर स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान बदमाशों ने पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ की। बता दें कि यह पेट्रोल पंप अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश बंसल का बताया जा रहा है।

वहीं घटना के बाद पंप संचालक ने एरोड्रम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

देर रात पेट्रोल पंप पर मचाया उत्पात

दरअसल घटना देर रात की बताई जा रही है जब कुछ अज्ञात बदमाश अचानक पेट्रोल पंप परिसर में पहुंचे और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने परिसर में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया जिससे पंप संचालकों में दहशत का माहौल बन गया। पंप प्रबंधन का कहना है कि तोड़फोड़ के साथ नकदी चोरी होने की भी आशंका है। इसी वजह से पुलिस से चोरी के पहलू की भी जांच करने की मांग की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही संचालक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पेट्रोल पंप पर हुई इस वारदात के बाद आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। पुलिस फिलहाल नुकसान का आकलन करने के साथ यह भी पता लगा रही है कि बदमाश कितनी देर तक परिसर में रहे और किस रास्ते से आए तथा फरार हुए।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस की जांच तेज

वहीं घटना के बाद एरोड्रम थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने और उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि बदमाश अकेले थे या किसी गिरोह के साथ वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि संदिग्ध वाहनों या लोगों की जानकारी मिल सके। दरअसल अधिकारियों का कहना है कि फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। साथ ही पेट्रोल पंप से नकदी गायब हुई है या नहीं इसका भी रिकॉर्ड और कैश से जुड़े दस्तावेजों के जरिए मिलान किया जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews