इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) लगातार तरक्की की ओर आगे बढ़ता जा रहा है। जहां एक तरफ इंदौर शहर सफाई में नंबर वन है। वहीं दूसरी तरह डिजिटल होने के साथ साथ कई अन्य कामों में भी इतिहास रच रहा है। अभी हाल ही में एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इंदौर शहर अब सर्विलियंस कैमरे के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर आया है। दरअसल, एक सूची सामने आई है जो सिंगापुर की निजी कंपनी द्वारा जारी की गई है।

उस सूची में बताया गया है कि इंदौर में प्रति 1000 व्यक्तियों पर कैमरों की डेंसिटी 62.52 है। इसलिए इंदौर को दूसरा नंबर हासिल हुआ है। इसके अलावा हैदराबाद (41.52) तीसरे, नई दिल्ली (26.70) चौथे और चेन्नई (24.53) पांचवें नंबर पर आया है। बता दे, इंदौर सभी देशों से सबसे आगे निकलते जा रहा है। हर चीज में इंदौर अपना नाम बना रहा है।

Must Read : तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत, 3 को मामूली चोट

अभी कुछ ही वक्त पहले स्वच्छता में छक्का लगाया था जिसके बाद अब एक बार फिर सर्विलियंस कैमरे के मामले में इंदौर दुनिया में दूसरे स्थान पर आ गया है। ऐसे में इंदौर के लिए गर्व की बात है। सिंगापूर की जिस कंपनी ने सूची जारी की है उसने ये दावा भी किया है कि इंदौर कैमरे घनत्व के मामले में दूसरे नंबर पर है। वहीं जोन-4 के एडिशनल डीसीपी डा. प्रशांत चौबे का भी कहना है कि पुलिस ने लगातार सीसीटीवी कैमरों में जोर दिया है। ऐसे में एक अभियान चलाया गया था जिसमें पब्लिक कैमरों को मुख्यालय के सर्वर से जोड़ने का काम किया गया।

Indore : देखें सूची –

  • बीजिंग – 372.80
  • इंदौर – 62.52
  • हैदराबाद – 41.80
  • दिल्ली- 26.70
  • चेन्नई- 24.53
  • लंदन-13.35
  • बैंकाक-7.15
  • इस्तांबुल-6.97
  • न्यूयार्क-6.87
  • बर्लिन-6.24
  • पेरिस-4.04
  • टोरंटो-3.05
  • टोक्यो-1.06