फिर से 24 घंटे के लिए खुला इंदौर एयरपोर्ट, बढ़ा पार्किंग स्पेस, विंटर शेड्यूल जारी

फिर से 24 घंटे के लिए खुला इंदौर एयरपोर्ट, बढ़ा पार्किंग स्पेस, विंटर शेड्यूल जारी

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। 30 अक्टूबर से इंदौर (Indore) का देवी अहिल्या बाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक बार फिर से 24 घंटे के लिए खोल दिया गया है। 24 घंटे एयरपोर्ट खुला होने के बाद अब यहां से अन्य राज्यों के साथ कनेक्टिविटी में इजाफा होगा। विंटर शेड्यूल भी तैयार कर लिया गया है और पुणे जाने वाली फ्लाइट के टाइम में भी बदलाव किए गए हैं।

27 मार्च से रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए एयरपोर्ट को बंद किया गया था, लेकिन अब ये फिर से शुरू हो चुका है। एयरपोर्ट पर पार्किंग की संख्या में भी इजाफा किया गया है जिस वजह से अब अलग-अलग शहरों के लिए इंदौर से आसानी से फ्लाइट उपलब्ध हो सकेगी। इंदौर एयरपोर्ट सेंट्रल इंडिया का एकमात्र ऐसा एयरपोर्ट है जो 24 घंटे खुला रहने की क्षमता रखता है। इस साल मार्च में रनवे टर्नपैड की चौड़ाई बढ़ाने के लिए शुरू किए गए काम की वजह से एयरपोर्ट को 24 घंटे खुला नहीं रखा जा रहा था लेकिन अब विंटर शेड्यूल जारी हो चुका है।

Must Read- कल मोरबी पहुंचेंगे PM Modi, पुलिस हिरासत में मेंटेनेंस कंपनी के 9 लोग

मुंबई और पुणे एयरपोर्ट पर पार्किंग की काफी समस्या देखी जाती है ऐसे में इंदौर एयरपोर्ट पर बनाया गया पार्किंग स्पेस महत्वपूर्ण साबित होगा और एयरलाइंस अन्य शहरों के लिए यहां से फ्लाइट संचालित कर सकेंगी। हाल ही में तैयार किए गए शेड्यूल के मुताबिक इंदौर में आखरी फ्लाइट इंडिगो की आएगी जो रात 2:30 बजे पुणे से इंदौर पहुंचेगी। इसके बाद पहली फ्लाइट सुबह 5:30 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। इसके अलावा कई नई उड़ानें शुरू करने के साथ मौजूदा उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews