Indore News: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, मतदान के दिन बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग

ज्ञापन ले लेने के बाद इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने ज्ञापन के संबंध में मीडिया को जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची दी गई है।
Indore

Indore News: इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह और अन्य कांग्रेसियों ने रविवार शाम पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता से मुलाकात करते हुए लिखित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कुल तीन मांगों लेकर लिखित ज्ञापन सौंपा है, जिसमें मतदान के दिन लगने वाली टेबलों पर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। दरअसल, ऐसे बूथ जहां विवाद की स्थिति बनती है, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की गई है।

नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

रविवार शाम कांग्रेस नेताओं ने इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता से मिलकर अपनी मांगों को लेकर लिखित ज्ञापन दिए। ज्ञापन देने के बाद कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से भी बात की, जिसमें ज्ञापन में लिखी बातों को बताई। आपको बता दें लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में इंदौर लोकसभा सीट पर चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

पुलिस कमिश्नर ने कही यह बात

ज्ञापन ले लेने के बाद इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने ज्ञापन के संबंध में मीडिया को जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची दी गई है, जिस पर पुलिस बल बढ़ाने की मांग की है। इस पर कमिश्नर ने कहा कि सेंसेटिव क्षेत्रो में पहले से ही पुलिस फोर्स लगाई गई है। फिलहाल, जरूरत पड़ने पर मोबाइलिंग भी कराई जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”945499519″]

[dgv_vimeo_video id=”945499845″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews