और बढ़ीं कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की मुश्किलें, अब लगी NSA, इंदौर कलेक्टर ने जारी किये आदेश

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने इंदौर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की है।
Anwar Qadri

लव जिहाद और धर्मान्तरण मामले के आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ़ अनवर डकैत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, पिछले दिनों पुलिस ने अनवर कादरी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था और अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उस पर NSA की कार्यवाही की गई है, इंदौर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने इसके आदेश जारी किये हैं।

अनवर कादरी अभी भी फरार है, इंदौर पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है लेकिन उसे सफलता नहीं मिली है, उल्लेखनीय है कि इंदौर पुलिस ने पिछले दिनों अल्ताफ खान और और साहिल खान को लव जिहाद के मामले में गिरफ्तार किया था पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें हिंदू लड़कियों से शादी करने और उनसे देह व्यापार करवाने के लिए अनवर कादरी ने कहा था और इसके लिए पैसे दिए थे।

विभिन्न थानों ने दर्ज हैं 18 मामले 

ये खुलासा होने के बाद पुलिस ने बाणगंगा थाने में अनवर कादरी के खिलाफ दो मामले दर्ज किये लेकिन इसी बीच मौका देखकर कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी फरार हो गया, पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो मालूम चला कि अनवर कादरी उर्फ़ अनवर डकैत शातिर अपराधी है उसके विरुद्ध इंदौर के अलग अलग थानों में 18 अपराध दर्ज हैं , जिसके बाद पुलिस ने उसपर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।

इंदौर DM ने अनवर पर लगाई NSA 

पुलिस लगातार अनवर कादरी को तलाश रही है लेकिन वो कहाँ छिपा है ये पता नहीं कर पा रही अब इंदौर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने अपनी विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए अनवर कादरी उर्फ़ अनवर डकैत को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में निरुद्ध रखने के आदेश दिए हैं यानि NSA लगा दी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews