कोरोना क्रायसिस के बीच इंदौर कलेक्टर ने सोशल मीडिया पर की ये अपील

कोरोना क्रायसिस के बीच इंदौर कलेक्टर ने सोशल मीडिया पर की ये अपील

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते प्रदेश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। उसके बाद प्रदेश के अनेक कामकाज ठप हो गए हैं और जहा इंदौर शहर में कोरोना वायरस के विरुद्ध अभियान में तीन दिनों का पूर्ण कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। जिसकी वजह से दिहाड़ी मजदूर एवं गरीब वर्ग के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी से लेकर नन्हे बालक समेत गरीब परिवार की मदद करने के लिए सामने आ रहे हैं। इस दौरान इंदौर के जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा जरूरतमंद एवं गरीब लोगो को खाने – पीने की समस्या न हो इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम द्वारा जरूरतमंदो को आवश्यक सामग्री (आटा, दाल, चावल, तेल, नमक, मसाले, आलू एवं प्याज) पैकेट बनाकर वितरित किये जा रहे है। उन्होंने संदेश में लिखा है कि कोई व्यक्ति, संस्था, संगठन, व्यापारी या उद्योगपति अपना सहयोग देना चाहे तो वो उपलब्ध कराए गए नम्बर पर सम्पर्क कर सकता है।

सुमित अस्थाना – 7440443349
अभिषेक – 7440441754

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews