इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने किया पदभार ग्रहण

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने किया पदभार ग्रहण

इंदौर/आकाश धौलपुरे

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के चलते मध्यप्रदेश सरकार ने इंदौर में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के संकेत पहले ही दे दिए थे और शनिवार को आखिरकार इंदौर कलेक्टर और डीआईजी को भोपाल में पदस्थ करने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद इंदौर के नवागत कलेक्टर ने बिना किसी विलंब के शनिवार को ही पदभार ग्रहण कर लिया, वहीं डीआईजी हरिनारायणचारि मिश्र रविवार से जिम्मा संभालेंगे।

दरअसल, इंदौर में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच अब दोनों प्रमुख अधिकारी एक्शन में दिखाई देंगे। इंदौर के नवागत कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर पहुंचकर सबसे पहले खजराना गणेश मंदिर में शिखर दर्शन किये और जिले की सलामती के लिए की प्रार्थना की। इसके बाद वे प्रशासनिक संकुल पहुंचे जहां उन्होंने इंदौर कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व मनीष सिंह मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल में पदस्थ थे। तत्कालीन इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव की पदस्थापना राज्य शासन द्वारा सचिव मध्यप्रदेश शासन की गई है। बता दे कि मनीष सिंह वो अधिकारी है जिनका एक प्रशासनिक सेवक के रूप में इंदौर से गहरा नाता रहा है और स्वच्छता में इंदौर को नम्बर को नम्बर 1 बनाने में उनका अहम योगदान रहा है, लेकिन अब उनके पास एक बड़ी चुनौती ये है कि कोरोना को इंदौर से दूर करने के लिए एक नए एक्शन प्लान के तहत काम कर उसको अमल में लाये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews