Indore News: कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, एक राजस्व निरीक्षक समेत पांच पटवारी को किया निलंबित

Suspend

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में राजस्व न्यायालय में कार्यों की अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को जिले के कलेक्टर आशीष सिंह ने राजस्व कार्यों में अनियमितता को लेकर जिले में कार्यरत पांच पटवारी समेत एक राजस्व निरीक्षक को निलंबित करने का कार्य किया है।

प्रशासन ने की थी औचक निरीक्षण

आपको बता दें कि लगभग एक हफ्ते पहले पूर्व कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर सपना लोवंशी, रोशन राय और गौरव बैनर ने राजस्व न्यायालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान अधिकारियों ने पाया कि पटवारी और राजस्व निरीक्षक कई मामलों में रिपोर्टों को महीनों तक पेडिंग रख रहे हैं। इसके अलावा पटवारी और राजस्व निरीक्षक द्वारा काम करने के लिए रुपए की मांग की जा रही थी, जिसको लेकर शिकायत भी हुई थी।

इनका हुआ निलंबन

अपर कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने राजस्व निरीक्षक सुबोध टैनी के साथ बिचौली इलाके के पटवारी ओम परमार, जूनी इलाके के पटवारी प्रभु दयाल, मल्हारगंज इलाके के पटवारी ऋषिता तिवारी, हरीश शर्मा और राऊ इलाके के पटवारी नितेश राणा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews