Indore : पानीपूरी ठेले पर हिंदू देवता का नाम लिखने पर विवाद, Video वायरल

Indore : पानीपूरी ठेले पर हिंदू देवता का नाम लिखने पर विवाद, Video वायरल

इंदौर, आकाश धोलपुरे। धार्मिक उन्माद की बढ़ती हुई घटनाओं के बीच अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पानीपूरी बेचने वाले व्यक्ति को हिंदू देवता के नाम से ठेला लगाने पर चेतावनी दी जा रही है। उससे कहा जा रहा है कि आज से ही यह नाम बदल जाना चाहिए।

रेत ठेकेदार बोला- “मेरी गलती, आपके गुंडागर्दी राज में आकर मैंने काम किया”

मामला इंदौर जिले के देपालपुर के खाजरोदा गांव का है। इंदौर के शिवाजी मार्ग नंबर दो पर रहने वाला इलियास इस गांव में पानी पूरी का ठेला लगाता है। पानीपूरी के ठेले पर उसने सांवरिया का नाम लिखा हुआ है। कुछ लोगों ने उसे रोककर उसका नाम पूछा और जब उसने अपना नाम इलियास पुत्र गफ्फार बताया तो तो उसे चेतावनी दी गई कि अपने ठेले पर लिखा सांवरिया का नाम हटा ले और हिंदू भावनाओं से ना खेले। यह भी कहा गया कि “तुझे चाहे जिस नाम से पानी पूरी का ठेला लगाना हो लगा लेकिन हिंदू देवी देवताओं के नाम प्रयोग नहीं करेगा।” इलियास ने भीड़ की बात मान ली और कहा कि मैं आज से ही ऐसा कर लूंगा। लोगों ने ऐसा ना होने पर उसकी शिकायत करने और संगठनों को उसकी जानकारी देने की बात भी कही। इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया गया और उसे वायरल भी कर दिया गया।

दरअसल पिछले कुछ दिनों में मालवांचल में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। इंदौर में तस्लीम नाम के एक चूड़ी वाले का मामला भी सामने आया था जो नाम बदलकर चूड़ी बेच रहा था और उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की गई थी। बाद में इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी हुई थी और तस्लीम के ऊपर पास्को एक्ट लगाकर उसे 3 सितंबर तक के लिए जेल भेज दिया गया था।

[dgv_vimeo_video id=”594675049″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews