INDORE UPDATE: 94 और मिले कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या 1400 के पार

INDORE UPDATE:  94 और मिले कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या 1400 के पार

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

कोरोना(corona) की भयावहता का अंदाजा इंदौर (indore)में इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां हर रोज कोरोना पॉजिटिव मरीजो के साथ ही मरने वालों की संख्या में परिवर्तन देखा जा रहा है। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर द्वारा मंगलवार रात को जारी की गई रिपोर्ट के ताजा आंकड़ो ने बता दिया है कि इंदौर में कोरोना की कितनी रफ्तार के साथ इंदौर को अपने आगोश में ले रहा है।

इधर, प्रशासन और प्रदेश सरकार भी मान रहे है कि इंदौर में संक्रमितों की संख्या में एक और जंप आएगा जिसके बाद हो सकता है कि कोरोना संक्रमण(corona virus) गति थोड़ी धीमी पड़ जाए। मंगलवार को CMHO इंदौर प्रवीण जाड़िया (CMHO Indore Praveen Jadia)द्वारा जारी की रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में मंगलवार रात तक कुल 1466 पॉजिटिव मरीज हो चुके है इसके अलावा मरने वाले लोगो की संख्या 65 हो गई है। बीते सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह संक्रमित मरीजो की संख्या में तुलनात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार रात तक इंदौर में 94 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है जिसके बाद संक्रमित मरीजो का आंकड़ा 1466 तक जा पहुंचा है वही दो संक्रमित मरीजो की मौत की पुष्टि भी हुई है जिसके बाद मरने वालों की संख्या 65 हो गई है। बता दे कि तुलनात्मक रुप से पॉजिटिव मरीजो के कुल आंकड़े में हर 22.55 वें व्यक्ति की मौत हो रही है याने साफ है कि हर 23 वां पॉजिटिव मरीज मौत की कगार पर है।

इंदौर में दिनांक 28 अप्रैल मंगलवार रात तक कोरोना आंकड़े (CMHO REPORT के हिसाब से ) इस प्रकार है

1. मंगलवार को प्राप्त निगेटिव सैम्पल की संख्या – 549
2. मंगलवार रात तक प्राप्त पॉजिटिव सैंपल की संख्या – 94
3. मंगलवार को टेस्ट किये गए कुल सैंपल की संख्या – 643
4. मंगलवार तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या – 7355
5. मंगलवार तक प्राप्त कुल पॉजिटिव सैंपल की संख्या – 1466
6. मंगलवार तक कोरोना पॉजिटिव मरीजो की मृत्यु की संख्या – 65
7. मंगलवार को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये गए कोरोना मरीजों की संख्या – 43
8. मंगलवार तक स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये गए कोरोना मरीजों की कुल संख्या – 177
9. मंगलवार तक जिले में उपचाररत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या – 1226
10. मंगलवार को संस्थागत क्वांरन्टीन (मैरेज गार्डन, होस्टल आदि) से डिस्चार्ज किये गए व्यक्तियों कि संख्या – 54
11. मंगलवार तक संस्थागत क्वांरन्टीन (मैरेज गार्डन, होस्टल आदि) कुल व्यक्तियों की संख्या – 1071

नोट :- मंगलवार को प्राप्त जांच रिपोर्ट में JIPMER पांडिचेरी और SUPRATECH अहमदाबाद से रिपोर्ट भी शामिल है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews