इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा, स्वास्थ्य विभाग की पुष्टि

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा, स्वास्थ्य विभाग की पुष्टि

इंदौर। आकाश धोलपुरे।

मध्यप्रदेश के कोरोना एपिसेंटर इंदौर में कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। जहां रविवार से लेकर मंगलवार तक कोरोना मरीजो की संख्या प्रतिदिन के हिसाब से दहाई का आंकड़ा भी पार नही कर पा रही थी वही बुधवार को आंकड़ो में तब्दीली आई है । कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर द्वारा बुधवार रात को जारी की गई रिपोर्ट के ताजा आंकड़ो ने बता दिया है कि इंदौर में कोरोना कितनी तेजी से वार कर रहा है। दरअसल, CMHO द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में बुधवार रात तक कुल 945 पॉजिटिव मरीज हो चुके है इसके अलावा मरने वाले लोगो की संख्या 53 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 26 मरीज पॉजिटिव पाए गए है जिसके बाद संक्रमित मरीजो का आंकड़ा 945 तक जा पहुंचा है वही एक संक्रमित की मौत की पुष्टि भी हुई है।

इंदौर में दिनांक 22 अप्रैल बुधवार रात तक के कोरोना आंकड़े (CMHO REPORT के हिसाब से ) इस प्रकार है

1. बुधवार को प्राप्त पॉजिटिव सैंपल की संख्या – 26
2.बुधवार को टेस्ट किये गए कुल सैंपल की संख्या – 320
3. बुधवार तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या – 4414
4. बुधवार तक प्राप्त कुल पॉजिटिव सैंपल की संख्या – 945
5. बुधवार तक कोरोना पॉजिटिव मरीजो की मृत्यु की संख्या – 53
6. बुधवार को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये गए कोरोना मरीजों की संख्या – 05
7. बुधवार तक स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये गए कोरोना मरीजों की कुल संख्या – 77
8. बुधवार तक जिले में उपचाररत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या – 815
9. बुधवार को संस्थागत क्वांरन्टीन (मैरेज गार्डन, होस्टल आदि) से डिस्चार्ज किये गए व्यक्तियों कि संख्या – 48
10. बुधवार तक संस्थागत क्वांरन्टीन (मैरेज गार्डन, होस्टल आदि) कुल व्यक्तियों की संख्या – 591

नोट :- मंगलवार और बुधवार मिलाकर रिपीट पॉजिटिव की संख्या 11 होने से उन्हें कुल नये पॉजिटिव की संख्या में सम्मिलित नही किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews