Indore Coronavirus: 57 नए केसो के साथ आंकड़ा पहुंचा 4029, 2 की मौत

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

इंदौर।
मध्यप्रदेश (madhypradesh) के इंदौर(indore) में कोरोना पॉजिटिव (corona positive) मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।आए दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।। शहर में 57 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद आंकड़ा 4029 पहुंच गया है वही दो और मरीजों की मौत की पुष्टि होने के बाद अब कुल मौतों का आंकड़ा 166 पहुंच गया है।

दरअसर, देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार 2131 सैंपल की जांच की गई इसमें से 2038 सैंपल निगेटिव आए हैं। अब शहर में एक्टिव मरीजों की संख्‍या 1162 है। कोरोना महामारी से दो और मरीजों की मौत की पुष्टि होने के बाद अब कुल मौतों का आंकड़ा 166 हो गया है।इधर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 हजार के करीब पहुंच गई है।

डब्ल्यूएचओ और आइसीएमआर के अनुमान को आधार मानें तो अगले एक महीने में कोरोना संक्रमण की एक और लहर आने वाली है। ऐसे में कोविड संक्रमण के मामले में देश के बड़े हॉट स्पॉट शहरों में शामिल इंदौर को चिंतित होने की जरूरत है। आज के हिसाब से जुलाई के अंत तक अगले 50 दिनों में 5845 मरीज और सामने आ सकते है। लेकिन यदि सोशल डिस्टेंसिंग टूटी तो शासन की आशंका के अनुसार कुल 9138 मरीज होंगे, यानी अगले 50 दिनों में 5138 मरीज सामने आ सकते हैं।ऐसे में इंदौरियों को बड़ी सावधानी रखने की जरुरत है।

बता दे कि इधर मध्यप्रदेश में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से में बढ़ रही है। शुक्रवार को 202 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हजार 443 हो गई। वही अबतक 440 लोगों की मौत हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews