Indore Corona Virus: इंदौर में 21 की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव, 4 की मौत, चिंता में प्रशासन

Indore Corona Virus: इंदौर में 21 की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव, 4 की मौत, चिंता में प्रशासन

इंदौर।
दो दिन की शांति के बाद इंदौर (indore) में एक बार कोरोना विस्फोट (corona) हुआ है। एक साथ 21 की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है।वही चार की मौत हो गई है। अब तक शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 178 हो गई है।वही संक्रमितों का आंकड़ा 4100 के करीब पहुंच गया है।इधर प्रदेश में भी हालात गंभीर बने हुए है, आंकड़ा 1100 के करीब पहुंच गया है और मौतों की संख्या 500 के करीब। लगातार मौत के बढ़ते आंकड़ों ने शिवराज सरकार (shivraj sarkar) और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है आने वाले दिनों में सरकार इंदौर को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

दरअसल, इंदौर में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नही ले रही है। यहां आए दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है और लोग एक के बाद एक दम तोड रहे है।सोमवार को आई रिपोर्ट में जहां 21 पॉजिटिव मिले है, वहीचार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इससे पहले रोज चार-चार कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि की जा रही थी। अब तक शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 178 हो गई है। सोमवार को मिले नए पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर अब तक कुल 4090 संक्रमित मरीज हो चुके हैं, हालांकि एक्टिव मरीजों की संख्या 930 है जिनका उपचार अस्पतालों में चल रहा है।

–
सीबीआई का अलर्ट

इधर सीबीआई ने अलर्ट जारी किया है। सीबीआई ने कोविड-19 से जुड़े अस्पतालों एवं संगठनों को अलर्ट जारी किया। सीबीआई ने पीपीई किट, सैनिटाइजर और उपकरणाें की ऑनलाइन खरीदी में सावधानी बरतने की बात कही है।सीबीआई का कहना है कि जालसाजों के गिरोह द्वारा ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी की जा रही है।सीबीआई ने यह अलर्ट इंटरपोल से मिले इनपुट के आधार पर जारी किया है। गिरोह मेथनॉल से सैनिटाइजर बना रहा है, जो कि जहरीला होता है।मेथनॉल मनुष्यों के लिए अत्यधिक जहरीला और खतरनाक होता है।

दुल्हे का चालान काटा
इंदौर में लगातार सख्ती रखी जा रही है और सोशल डिस्टेंसि्ग का पालन करने को कहा जा रहा है, बावजूद इसके लोग नियमों की धज्जियां उडाते नजर आ रहे है। यहां सोमवार को शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन और मास्क पहनने से बारातियों का परहेज एक दूल्हे को महंगा पड़ा। शहरी निकाय ने इस लापरवाही पर बारात रोककर दूल्हे से मौके पर ही 2,100 रुपये का जुर्माना वसूला।

बता दे कि बीते 24 घंटे में एमपी में 207 नए मामले सामने आए। जिसके बाज प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 10858 हो गई है। स्वास्थ्य​ विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 7677 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 2666 बची है। वहीं, संक्रमण से अब तक प्रदेश में 459 लोगों की मौत हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews