इंदौर ने रचा इतिहास, 5.46 लाख से ज्यादा सेग्रीगेशन सेल्फी के साथ बनाया विश्व रिकॉर्ड

स्वच्छता के मामले में इंदौर सबसे आगे है। यह बात एक बार फिर यहां की जनता ने साबित कर दी है। यहां 5.46 लाख से ज्यादा नागरिकों ने सेग्रीगेशन वाले सेल्फी लेकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स में शहर का नाम दर्ज करवाया है।
Indore

इंदौर के नागरिकों ने एक बार फिर स्वच्छता की मिसाल पेश की है। इस क्षेत्र में जन भागीदारी का उदाहरण पेश करते हुए शहर ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। केंद्र सरकार द्वारा सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत इंदौर की जनता ने 6 प्रकार के पृथक किए गए कचरे के साथ सेग्रीगेशन वाली सेल्फी लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि को लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है।

इंदौर के नाम नया रिकॉर्ड

इस अभियान के तहत 5 लाख नागरिकों द्वारा सेग्रीगेशन सेल्फी लेने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें तकरीबन 546724 लोगों ने सहभागिता करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया।

आयोजित हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

इस अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम की ओर से शहर के 85 वार्ड में जन जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। अभियान के दौरान सफाई मित्रों, घर-घर कचरा संग्रहण वाहन चालकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वच्छता सहयोगियों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारिक संगठनों में और विभिन्न सामाजिक संगठनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अलग अलग किया कचरा

इस अभियान के तहत नागरिकों को अपने घर और प्रतिष्ठान के गीले, सूखे, सैनिटरी, घरेलू खतरनाक, ई-वेस्ट और अन्य पृथक श्रेणी के कचरे के साथ सेल्फी लेकर कचरा पृथक्करण का संदेश देना था। नागरिकों ने 6 प्रकार का कचरा अलग कर यह संदेश देने का काम किया। इस अभियान के तहत नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन, सार्वजनिक स्थान और निर्धारित सेल्फी पॉइंट सेल्फी लेने के लिए तय किए गए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews