
Indore police arrested a chain snatcher.
INDORE NEWS : क्राइम ब्रांच इंदौर ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई में MD ड्रग्स तस्कर आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 42 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” (अंतराष्ट्रीय कीमत 04 लाख 22 हजार रुपए) जप्त की है, आदतन आरोपी ने पूछताछ में बड़ी मात्रा में MD ड्रग्स मुंबई से लाकर इंदौर सहित आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करना स्वीकारा है, जिसके संबंध में और पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आदतन आरोपी 100 ग्राम एमडी ड्रग्स तस्करी में थाना भवरकुआ के एक अन्य एनडीपीएस प्रकरण में भी फरार।चल रहा था। वही इस पर हत्या का प्रयास, एनडीपीएस, चोरी जैसे गंभीर कई अपराध पहले से पंजीबद्ध है।
मुखबिर से मिली सूचना
क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति शास्त्री ब्रिज के पास स्थित पत्थर गोदाम में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला है। जिस पर क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा कार्रवाई करते हुये, घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा जिससे पूछताछ पर अपना नाम आरोपी (1).समीर शेख उर्फ मुजफ्फर शेख पिता अयूब शेख उम्र 30 वर्ष निवासी– काजी की चाल मालवा मिल इंदौर का होना बताया। आरोपी की नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के पास से लगभग 42 ग्राम अवैध मादक पदार्थ(एमडी ड्रग्स) मिला, जिसके संबंध में पूछते आरोपी ने बड़ी मात्रा में मुंबई से एमडी ड्रग्स लाकर टोकन के माध्यम से शहर में सप्लाई करना स्वीकारा किया।
आरोपी पर पहले से ही और भी कई मामलें
साथ ही आरोपी एक अन्य 100 ग्राम MD ड्रग्स तस्करी का थाना भवरकुआ में 8/22 एनडीपीएस प्रकरण में भी चल रहा था फरार, जिसे क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा पकड़ा गया। क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी के कब्जे से 42 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 04 लाख 22 हजार रुपए) जप्त कर, इसके विरुद्ध थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
