इंदौर में क्राइम ब्रांच का एक्शन, नशे की तस्करी से जुड़े तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, सवा लाख की एमडी ड्रग्स भी की जब्त

इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही करीब सवा लाख रुपये कीमत की 12.5 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स भी जब्त की है।
Indore News

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई लगातार जारी है। आये दिन पुलिस मादक पदार्थों को जब्त कर तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इस बीच, बुधवार को क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग मामलों में तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बता दें कि पहले मामले में पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब सवा लाख रुपये कीमत की 12.5 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स जब्त की है। वहीं, एक पुराने मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने मीडिया को जानकारी दी है।

सवा लाख रुपये कीमत की 12.5 ग्राम से अधिक एमडी जब्त

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच ने ताजा कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पहले मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने चंदन नगर निवासी अमन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब सवा लाख रुपये कीमत की 12.5 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद की है। वहीं, एक पुराने मामले में उज्जैन के खाचरौद निवासी फईम और शेख खान को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews