Indore News: क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, मोबाइल टॉवर से मशीन की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
indore

Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार अपराध और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आरोपियों को पकड़ रही है। इसी कड़ी में मोबाइल टॉवर से मशीन चुराने वाले एक आरोपी को संयुक्त कार्यवाही करते हुए भंवरकुआं और क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा और पकड़े गए आरोपी के कब्जे से मशीन भी जब्त कर ली है। वहीं आरोपी के द्वारा लाखों के सामानों को महज चंद रूपयों में बेच दिया जाता था।

मुखबिर से मिली सूचना

इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भंवरकुआं क्षेत्र के अंबिकपुरी कॉलोनी नर्मदा बॉयज हॉस्टल पर स्थित एयरटेल कंपनी के टॉवर में लगी मशीन आरोपी द्वारा चोरी की जा रही है। वहीं, मुखबिर की सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से मशीनों को भी बरामद कर लिया।

चंद रूपए में बेचता था लाखों रूपए की मशीन

पकड़ा गया चोर योगेश माली पिता यशवंत माली उम्र 32 साल निवासी संकरेश्वर सिटी अरविंदो अस्पताल के पास इंदौर है। आरोपी की गिरफ्तारी और सामान बरामदगी सहित भंवरकुआं थाना पुलिस के द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पकड़े गए आरोपी से इस बात का खुलासा भी हुआ कि करीब 2 लाख रूपए के मशीन को महज 5 से 10 हजार रूपए में बेचने का काम किया जा रहा था।

Indore

Indore

[dgv_vimeo_video id=”950292704″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews