
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, टीम ने शहर के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से 90,000 रुपए नगद, 53 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, 1 एलइडी टीवी और 200 क्लाइंट की आईडी से करोड़ों रुपए के हिसाब की पर्ची मिली है। फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उनसे पूछताछ जारी है।
मुखबिर से मिली सूचना
बता दें कि क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि शहर के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र पलासिया, विजयनगर में आईपीएल सनराइज हैदराबाद और मुंबई के बीच खेले गए मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की गई, जहां से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि सभी आरोपियों द्वारा उनके फ्लैट पर ही सट्टा लगवाया जा रहा था।
एडिश्नल डीसीपी ने कही ये बात
वहीं, पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर इस बात का खुलासा हुआ कि उनके सर्वर दुबई से है। इसलिए वह आईडी और पासवर्ड लेकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। मामले को लेकर एडिश्नल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शहर में तीन अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करते हुए सट्टा लगा रहे 17 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है जोकि जयपुर, शिवपुरी, बड़वानी और इंदौर के निवासी हैं। जिनके मोबाइल में करोड़ों का ट्रांजैक्शन मिला है। फिलहाल, पुलिस ने गेमिंग एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर ली है।
[dgv_vimeo_video id=”943596564″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

