
Indore Crime Branch News : मध्य प्रदेश के इंदौर में क्राइम घटने का नाम ही नहीं ले रहा। आए दिन कभी चोरी तो कभी हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर सेंट्रल कोतवाली क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बेचने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से Djrum BLACK, Gudang Garam, ESSE सिगरेट के कुल 120 बॉक्स बरामद हुए हैं। जिनमें 1200 से अधिक विदेशी प्रतिबंधित सिगरेट के पैकेट जब्त किए गए हैं। फिलहाल, आरोपियों से पुछताछ की जा रही है।

मुखबिर से मिली सूचना
शहर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए इंदौर कमिश्नरेट में नकली व प्रतिबंधित सामग्री बेचने वाले अपराधियों की धरपकड के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भारत ट्रेडर्स वेयर हाउस सियागंज रोड पर 2 व्यक्ति विदेशी प्रतिबंधित सिगरेट बेच रहे हैं। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौकास्थल पर पहुंच कर तलाशी अभियान चलाया गया।
[dgv_vimeo_video id=”857833343″]
आगे की कार्रवाई जारी
वहीं, पुछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम दीपक वसाइनी निवासी पैलेस कॉलोनी, जूनी और कैलाश नागपाल नि. माणिकबाग रोड इंदौर बताया है। फिलहाल, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

