Indore क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई, अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बता दें कि यह धार के जंगलों में हथियार बनाकर महाराष्ट्र सहित अन्य कई राज्यों में इसकी तस्करी कर रहे थे। फिलहाल, टीम द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है। पढ़ें विस्तार से...
Police Arrest Crime

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराधिक घटना कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है। दरअसल, यहां इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से कुल 6 पिस्टल, 3 कट्टे और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बता दें कि यह धार के जंगलों में हथियार बनाकर महाराष्ट्र सहित अन्य कई राज्यों में इसकी तस्करी कर रहे थे। फिलहाल, तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली। जिसमें यह पता चला कि इस इलाके में 2 व्यक्ति अवैध हथियार लेकर शहर में सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान धार रोड स्थित सिरपुर तालाब के पास पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस को सफलता भी हाथ लगी और दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

एडिशनल डीसीपी ने दी ये जानकारी

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान राजपाल सिंह बरनाला निवासी धार और रामू निवासी धार के रुप में की गई है। जिसकी तलाशी लेने पर 5 पिस्टल, 2 कट्टे और 2 जिंदा कारतूस मिले, जिससे पूछताछ करने पर एक अन्य साथी को इंदौर के नेहरू नगर से पकड़ा गया। जिसकी पहचान मयूर के रूप में की गई है। जिसके कब्जे से भी 1 देशी पिस्तौल, 1 देसी कट्टा सहित 1 कारतूस जब्त किया गया है। जिसे कम दामों में खरीद कर अधिक रेट में बेचा जाता था।

[dgv_vimeo_video id=”952572571″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews