Indore क्राइम ब्रांच को मिली सफलता, अवैध पिस्टल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि इन अपराधियों के विरुद्ध पहले से ही पंजाब के विभिन्न शहरों में हत्या, अवैध फायर आर्म्स जैसे कई गंभीर मामलों में शिकायत दर्ज है।
Police Arrest Crime

Indore News : इंदौर क्राइम ब्रांच टीम ने सफलता हासिल करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 4 अवैध फायर आर्म्स (पिस्टल) और 3 जिंदा राउंड जब्त किए गए हैं। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि इन अपराधियों के विरुद्ध पहले से ही पंजाब के विभिन्न शहरों में हत्या, अवैध फायर आर्म्स जैसे कई गंभीर मामलों में शिकायत दर्ज है।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, क्राइम ब्रांच इंदौर टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में पंजाब के अमृतसर में हत्या के प्रयास अपराध में फरार आरोपी होटल में फरारी काटने आए हैं। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपना नाम रशिम निवासी न्यू नेहरू कॉलोनी अमृतसर पंजाब, पुनीत निवासी मजीठा रोड बायपास रामनगर कॉलोनी अमृतसर, पंजाब, बबलू निवासी संधू कॉलोनी अमृतसर पंजाब बताया है। जिनकी अलग-अलग तलाशी लेते हुए 2 देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टा और 3 जिंदा राउंड बरामद हुए। जिसका वैध लाइसेंस भी नहीं है।

पूछताछ में हुआ ये खुलासा

वहीं, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह अवैध पिस्टल/कट्टा सिकलीकर से लाए थे जोकि अमृतसर पंजाब में शुभम गैंग के लिए काम करते है। आगे उन्होंने बताया कि वह सभी अपने विरोधी गैंग से बदला लेने के लिए अवैध देशी हथियार खरीदने आए थे। बता दें कि अभी दोनो गैंगों के बीच 5-6 सालों से गैंगवार चल रहा है। फिलहाल, तीनों आरोपियों पर धारा 25, 27आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसके आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”938116856″]

आगे की कार्रवाई जारी

बता दें कि इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण और लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले और इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी की जा रही है, जिसमें उन्हें सफलता भी हाथ लग रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews