Indore क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्कर को किया गिरफ्तार, 1 लाख रुपए बताई जा रही कीमत

क्राइम ब्रांच की पूछताछ में यह बात भी सामने निकलकर आई है कि आरोपी की मां इंदौर में रहती है और पिता भीलवाड़ा (राजस्थान) में, इसी का फायदा उठाकर आरोपी ड्रग्स की तस्करी करता था।
indore crime branch

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए MD ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पकड़े गए आरोपी के कब्जे से क्राइम ब्रांच की टीम ने 10 ग्राम बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है।

मुखबिर से मिली सूचना

इंदौर क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आजाद नगर क्षेत्र के नगर निगम कचरा प्लांट के सामने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला है, जिस पर क्राईम ब्रांच द्वारा कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर संदिग्ध आरोपी को पकड़ा। वहीं जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम आदिल उर्फ गोलू पिता सलीम खान निवासी सुभाष नगर भीलवाड़ा राजस्थान बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 10 ग्राम एमडी ड्रग्स मिला जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 01 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस कर रही पूछताछ

क्राइम ब्रांच की पूछताछ में यह बात भी सामने निकलकर आई है कि आरोपी की मां इंदौर में रहती है और पिता भीलवाड़ा (राजस्थान) में, इसी का फायदा उठाकर आरोपी ड्रग्स की तस्करी राजस्थान और इंदौर में करता था। वहीं पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी पर राजस्थान में एक करोड़ की फिरौती मांगने का भी अपराध दर्ज है। फिलहाल क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अपने हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”939071177″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews