Indore Crime Branch ने इंटरस्टेट ठग गैंग का किया पर्दाफाश, क्रेडिट कार्ड के नाम पर लगाते थे चूना

indore crime news

Indore Crime Branch: इन दिनों ऑनलाइन ठगी के मामले दिन पर दिन बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। ठग अलग-अलग तरीके से लोगों को चूना लगाते दिखाई दे रहे हैं। कभी बिजली बिल बकाया होने के नाम पर ठगी करी जाती है तो कभी फ्रॉड ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए ग्राहकों को चूना लगाया जाता है। पुलिस प्रशासन और क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार इस तरह के मामलों में आरोपियों पर कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे इंटरस्टेट गिरोह का पर्दाफाश किया, जो क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट रिडीम करने के नाम पर लोगों को चूना लगाता था।

ऐसे करते थे ठगी

जानकारी के मुताबिक यह गैंग लोगों को बैंक के अधिकारी और एग्जीक्यूटिव बनाकर फोन लगाया करते थे और उनसे क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने की बातें कर अपने झांसे में फंसाते थे। जब लोग इनकी बातों में आ जाया करते थे तो यह उन्हें ठग कर रफूचक्कर हो जाते थे। इन लोगों ने इस तरह से देश में कई लोगों को ठगा है।

क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में ठग

इस गैंग के कारनामे की लगातार शिकायत मिल रही थी जिसके बाद एक टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसके बाद अब आरोपी गैंग के मास्टर माइंड वेबसाइट डेवलपर को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया है उसके साथ एक अन्य भी ब्रांच के हत्थे चढ़ा है। आरोपी ने देश भर में ऑनलाइन फ्रॉड करना कबूल किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews