इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, MD ड्रग्स के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों आरोपियों को रिमांड में ले लिया गया है और पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Indore Crime Branch

Indore Crime Branch

Indore News : मध्य प्रदेश का इंदौर जिला आए दिन अपराधों को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से MD ड्रग्स बरामद की गई है। फिलहाल, दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थों को लेकर लंबे समय से ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। जिसके तहत, रविवार को कार्रवाई करते हुए MD ड्रग्स के साथ दो अरिपियो को पकड़ा गया है। इससे तस्करों में सनसनी फैली हुई है।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि शहर के MR 4 पर बाइक से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहंचकर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर की बाइक पर दो युवकों देखकर रोका गया, लेकिन दोनों पुलिस को देखते ही भागने लगे। हालांकि, टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों युवकों के पास से अलग-अलग मात्रा 44, 44 ग्राम कुल 88 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई। जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

डीसीपी ने दी ये जानकारी

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवकों की पहचान आमिर गौरी निवासी नयापुरा और आयन खान निवासी टाटपट्टी बाखल के रुप में की गई है। फिलहाल, दोनों आरोपियों को रिमांड में ले लिया गया है और पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1026056605″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews